Ranchi: घुसपैठ से Jharkhand की बदलती डेमोग्राफी के खिलाफ BJP निकलेगी परिवर्तन यात्रा

  • राज्य सरकार की नाकामियों और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जायेगी पार्टी: बाबूलाल मरांडी
  • झारखंड में सत्ता परिवर्तन के साथ रोटी ,माटी और बेटी बचाने का संकल्प
  • परिवर्तन यात्रा का नारा… न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेंगे

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को BJP प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर भाजपा की आगामी 20 सितंबर से प्रारंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा की विस्तृत जानकारी दी। बाबूलाल मरांडी ने बताया कि आगामी 20 सितंबर से 3 अक्टूबर भाजपा अपने सभी 6 सांगठनिक प्रमंडलों में परिवर्तन यात्रा निकलेगी। यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरते हुए 5400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा  सभी 81विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। यात्रा में 80 स्वागत कार्यक्रम, 65 सार्वजनिक रैली होगी जिसमे राष्ट्रीय और प्रदेश के 50 से अधिक प्रमुख नेता शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा 21 सितंबर को बंशीधर नगर से प्रारंभ होगी और  28 सितंबर को संपन्न होगी। हजारीबाग  प्रमंडल की यात्रा 21 सितंबर से इटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर से प्रारंभ होगी और 28सितंबर को संपन्न होगी। दक्षिण छोटानगपुर प्रमंडल की यात्रा खूंटी स्थित आम्रेश्वर धाम से 23 सितंबर से प्रारंभ होगी और 1अक्टूबर को संपन्न होगी। संथाल परगना प्रमंडल की यात्रा 20 सितंबर को भोगनाडीह से प्रारंभ होकर 30 सितंबर को संपन्न होगी। धनबाद प्रमंडल की यात्रा झारखंडी धाम से 20 सितंबर को प्रारंभ होगी और 26 सितंबर को संपन्न होगी और कोल्हान प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा चित्तेश्वर धाम बहरागोड़ा से 23 सितंबर को प्रारंभ होगी और 2 अक्टूबर को संपन्न होगी।

उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 5 वर्षों से ठगबंधन सरकार ने झारखंड की स्वाभिमा, अस्मिता और पहचान को चोट पहुंचाया है। झारखंड के लोगो की पहचान ईमानदारी, सच्चाई और परिश्रम से है लेकिन हेमंत सरकार ने आज झारखंड को देश और दुनिया में बदनाम कर दिया है। झारखंड की पहचान लूट खसोट, भ्रष्टाचार, नोटो के पहाड़ से हो गई है। हेमंत सरकार ने केवल खान, खनिज, जमीन को नहीं लूटा बल्कि केंद्र सरकार की नल जल योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं  को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दी। यह सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संरक्षक बन गई है। घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आया है। आदिवासी आबादी तेजी से घटी है और मुस्लिम आबादी बढ़ी है।

ये भी पढ़ें: Ranchi: भारत के टुकड़े करना चाहते हैं Rahul Gandhi: Nishikant Dubey

उन्होंने कहा परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता हेमंत सोरेन जवाब दो, 5 साल का हिसाब दो के नारों के साथ जवाब मांगेगी। राज्य में 1800 एकड़ से अधिक जमीन का फर्जीवाड़ा हुआ है जिसमे सीएनटी एक्ट का उल्लंघन करते हुए 3000 करोड़ से अधिक रुपए का लेनदेन हुआ है। इसके तार कोलकाता तक जुड़े हैं। राज्य की युवा शक्ति, महिला शक्ति राज्य में परिवर्तन के लिए संकल्पित है।

  • भाजपा की परिवर्तन यात्रा जन भावनाओं की प्रतीक: दीपक प्रकाश

भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन केलिए है। यह यात्रा राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की जन भावनाओं की अभिव्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि जनता ने भ्रष्ट कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी के नेतृत्व में यह यात्रा राज्य में मिल का पत्थर साबित होगी।

प्रेसवार्ता में यात्रा से सहसंयोजक, प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी सांसद डॉ प्रदीप वर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Ranchi: Champai Soren का मास्टरस्ट्रोक, कोल्हान के लिए Amit Shah को लिखी चिट्ठी

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!