Sahibganj: गृह मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

Sahibganj: केन्द्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त हेमंत सती, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से सुरक्षा संबंधित को लेकर बैठक की। जिला में केन्द्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम शुक्रवार 20 सितंबर को निर्धारित हैं। बैठक में बताया गया कि गृह मंत्री का आगमन सर्वप्रथम जिले के बरहेट प्रखण्ड अंतर्गत भोगनाडीह पार्क में होगा।तत्पश्चात केन्द्रीय मंत्री का आगमन जिला के पुलिस लाईन मैदान (मोदी मैदान) में आगमन होगा। उपायुक्त ने सुरक्षा व विधि व्यवस्था, सेफ हाउस, पार्किंग एवं फोर्स डेप्लॉयमेंट को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी पदाधिकारी को दिए गए कार्यों को ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

मौके पर विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम भगत, सिविल सर्जन डाॅ0 रंजन कुमार,  जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णुदेव कच्छप, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद, सदर एसडीपीओ किशोर कुमार तिर्की एवं जिला के वरिय पदाधिकारी समेत राजनीतिक पार्टी के सदस्य गण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: गृह मंत्री Amit Shah के कार्यक्रम स्थल का जिला प्रशासन ने किया निरीक्षण

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!