Sahibganj: विस चुनाव को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

Sahibganj: आगामी विधानसभा चुनाव- 2024 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त हेमंत सती ने सिद्धो-कान्हु सभागार में सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को उनके कार्य और दायित्व की जानकारी दी। उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी से मतदान केंद्रों के  नजरी नक्शा की जानकारी ली।

मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें। जहां शौचालय निर्माण करना है या चापाकल मरम्मति करना है, तो वहां यथाशीघ्र कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करें। दिव्यांग मतदाताओं और 80 साल से अधिक आयु वाले मतदाताओं को होम वोटिंग करने, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। मतदान केंद्रों पर सारी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

[the_ad id=”12043″]

मौके पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल कपिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी साहिबगंज अंगार नाथ स्वर्णकार, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Jharkhand में 500 से ज्यादा SI की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!