Ranchi: चाय बनाते हुए बोली विधायक कल्पना व मंत्री दीपिका, “हम किचन और रण दोनों संभालते हैं”

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर चाय बनाने का वीडियो पोस्ट किया है। उनके साथ झारखण्ड सरकार में मंत्री दीपिका सिंह भी चाय बनाती नजर आ रही हैं। कल्पना सोरेन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा – ‘हम किचन और रण दोनों संभालते हैं..’ दरअसल, मंईयां सम्मान यात्रा के समापन के मौके पर कल्पना सोरेन और मंत्री दीपिका पांडेय ने अपने हाथों से चाय बनाकर वहां मौजूद लोगों को पिलाया।

इससे पहले कोल्हान के मनोहरपुर में मंईयां सम्मान यात्रा के समापन के मौके पर बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कल्पना सोरेन ने मंच से कहा कि हेमंत सोरेन ऐसे पहले मुख्यमंत्री है जो महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना लेकर आए। आज हम अपनी परंपरा, भाषा, पहचान को बचाने के लिए निरंतर लड़ाई लड़ रहे है। हो भाषा को संविधान की आठवीं अनूसूची में शामिल कराकर रहेंगे। लेकिन केंद्र में बैठे आदिवासी नेता इसे लेकर आवाज नहीं उठाते हैं। जबकि सारंडा और किरीबुरू का जंगल आदिवासियों की पहचान है।

[the_ad id=”12043″]

कल्पना सोरेन ने कहा कि हम पैसे से नहीं बल्कि अपनी संस्कृति, भाषा और परंपरा से संपन्न है। केंद्र सरकार को यदि आदिवासियों की इनती ही चिंता है तो वो जो शहद, मरूआ, अनाज को सही मूल्य दें। झारखंड की हरी भरी वादियों को उजाड़ने का काम हो रहा है। छत्तीसगढ़ में हसदेव जंगल को काटकर बर्बाद किया गया है। जो लोग हमारे जल-जंगल-जमीन-पहचान को छीनने का प्रयास कर रहे हैं उनके खिलाफ हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

हेमंत सोरेन यह लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं इसमें आदिवासी समाज को भी आगे आना होगा। कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए लोगों से कहा कि आप लोग सिर्फ बहरूपियों से बचकर रहियेगा। उनकी गोल मटोल बातों में मत फसिएगा। अपने आत्मविश्वास और स्वाभिमान पर विश्वास बनाए रखें।

ये भी पढ़ें: Ranchi: धार्मिक स्थल के पास मिला प्रतिबंधित मांस, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!