Hazaribagh: PM Modi के दौरे से पहले उग्रवादियों ने बड़ी घटना को दिया अंजाम, 5 हाइवा फूंका

Hazaribagh: दो अक्टूबर को PM Narendra Modi के हजारीबाग दौरे से पहले उग्रवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। केरेडारी टंडवा मुख्य रोड़ पर उग्रवादियों ने पांच हाइवा को आग के हवाले कर दिया। मामला सोमवार देर रात की बताई जा रही है। घटना के बाद बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी अजीत कुमार और एनटीपीसी के अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

बताया जा रहा है कि हजारीबाग के स्टाफ होटल से थोड़ी दूर केरेडारी टंडवा मुख्य मार्ग पर 8 से 9 की संख्या में उग्रवादी आए और मौजूद चालाकों के साथ मारपीट की इसके बाद फायरिंग करते हुए पांच हाइवा को आग लगा दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। हजारीबाग में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा दिये है।

ये भी पढ़ें: Govinda News: Mumbai में अपने ही घर में फिल्म स्टार Govinda को कैसे गोली लगी? पढ़ें पूरी ख़बर

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!