Sahibganj: जिला स्थापना समिति एवं अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित

Sahibganj: उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्थापना समिति,अनुकम्पा समिति, शिक्षा स्थापना समिति, स्वास्थ्य स्थापना समिति, चौकीदार स्थापना समिति तथा सभी विभागों में रिक्त पदों को भरने हेतु महत्त्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

उपायुक्त ने पिछले स्थापना समिति के बैठक में लिए गए निर्णय की कार्रवाई के विषय में विस्तृत चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला स्थापना समिति अंतर्गत कुल 14 मामले उपायुक्त के समक्ष रखे गए अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु मामलों को समिति के समक्ष रखा गया। जिला स्थापना समिति अंतर्गत 14 मामलों को समिति के समक्ष रखा गया जीस पर कुल 04 आवेदन पर उपायुक्त द्वारा स्वीकृत किया गया।

जिसमें जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिविल सर्जन कार्यालय, कल्याण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से एक-एक मामले पर विचार करते हुए अग्रेेतर कार्रवाही हेतु आवश्यक एवं उचित निर्देश दिया गया। बैठक में एक मामला का निष्पादन कर दिया गया उपायुक्त ने निष्पादित मामलों के अनुशंसा की अनुमति देते हुए अग्रेतर  कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

उपायुक्त ने बचे हुए लंबित मामलों पर चर्चा करते हुए बाकी मामलों की स्पष्ट रिपोर्ट तैयार करने एवं उनके जिला स्थापना समिति की रिवाइज सूची बनाने का भी निर्देश दिया उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से  लंबित मामलों का अग्रेतार कार्रवाई कर पूर्ण करने का निर्देश दिए।

बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालीया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश एवं अन्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: नमामि गंगे परियोजना के तहत DPO की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार संपन्न

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!