Hemant और Kalpana ने PM Modi, Amit Shah, Rahul, Kejriwal और Kharge को शपथग्रहण के लिए किया आमंत्रित

Ranchi: झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) दिल्ली दौरे पर है। मंगलवार को उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की। इसके बाद इन दोनों नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात के बाद न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि, “आप सभी को शुभकामनाएं… आने वाले दिनों में भी मुलाकात होंगी… बहुत सारी चीजें हैं। हमें अपनी सरकार बनानी है। हम यहां आशीर्वाद लेने आए हैं।”

इसके साथ ही हेमंत और कल्पना सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका वांड्रा के अलावे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हे 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में होने वाले शपथग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया।

ये भी पढ़ें: तकनीक ने बदले रिश्तों के मायने…

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!