Ranchi: झारखंड BJP को फरवरी में मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के बाद अब संगठन में बड़े पैमाने पर फेरबदल होगा। प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक बदलाव किए जाएंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि फरवरी में नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाएंगे। दिल्ली में तीन दिसंबर को बैठक के बाद प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान शुरू करेगी। मंडल स्तर तक सदस्यता प्रभारी बनाए जाएंगे। मंडल और जिले में अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष का फैसला होगा। तीन महीने के अंदर इस टास्क को पूरा कर लेना है। प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाजपा की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

इससे पहले रविवार को दूसरे दिन भी हार के कारणों की पड़ताल के लिए समीक्षा बैठक हुई। इसमें पार्टी के कुरमी नेताओं ने सवाल उठाया कि आखिर आजसू पर हमारी निर्भरता कब तक बनी रहेगी। पार्टी को अपना कुरमी लीडर प्रोजेक्ट करना चाहिए। उसे आगे बढ़ाना चाहिए। राज्य के ओबीसी में कुरमियों की संख्या सर्वाधिक है। इस समाज को छोड़कर नहीं चला जा सकता। इसे साथ रखकर ही बहुमत की आशा की जा सकती है।

  • पार्टी की हार के कारणों पर मंगलवार को दिल्ली में होगी समीक्षा बैठक

रांची के बाद मंगलवार को फिर दिल्ली में समीक्षा होगी। झारखंड के पार्टी नेताओं से मिले फीडबैक के आधार पर दिल्ली में चर्चा की जाएगी। इसमें संगठन के आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। संगठन में बड़े परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है। संगठन को फिर से सशक्त कैसे किया जाए, कार्यकर्ताओं को कैसे उत्साहित किया जाए, इन सवालों के हल खोजे जाएंगे। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र राय आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: प्रतिबंधित लॉटरी के धंधे में शामिल लोगों पर करें कार्रवाई, CM Hemant Soren ने Dumka DC को दिया निर्देश

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!