Jamshedpur के कदमा में Congress कार्यकर्त्ता की सरेआम गोली मारकर हत्या

Jamshedpur: बुधवार को जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता आलोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।

घात लगाकर बैठे अपराधियों ने कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर रोड़ नंबर – 4 के पास आलोक कुमार को सामने से आकर सीने में गोली मारी। घायल अवस्था में आलोक कुमार उर्फ मुन्ना को टीएमएच पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम ने आलोक कुमार को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी निरंजन तिवारी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। उन्होने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी होगी। हत्या के कारणों की भी पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि कई दिनों से उनके घर की रेकी की जा रही थी, पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी, नाम भी बताया गया था लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया, पुलिस की लापरवाही से ये घटना हुई है।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: आम जनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!