Sahibganj: राह तकते रह गए लोग, कार्यक्रम में नहीं पहुंची ग्रामीण विकास मंत्री!

Sahibganj/Tinpahar: तीनपहाड़ में ग्रामीण विकास मंत्री के कार्यक्रम को लेकर दो दिनों खूब प्रचार प्रसार हुआ, सभी चौक-चौराहों पर बैनर-पोस्टर लगा हुआ दिखा। बुधवार की संध्या चार बजे सूबे की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे ईद मिलन समारोह मे तीनपहाड़ आने वाली थी। आयोजक छात्र नेता तारिक अख्तर कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर मंच पर मंत्री का बेसब्री से इन्तेजार कर रहे थे। किसी कारणवश मंत्री साहिबा मिलन समारोह में नही आ पाई। पहली बार लोग सोचे विकास की मंत्री आ रही है तो लोग आसरा देखते रहे। मंत्री साहिबा को लोग देखने के लिए बेचैन हो गए, मंत्री साहिबा कहीं नही दिखी।

बताया जा रहा है कि बीते दो दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है कि मंत्री तीनपहाड़ मे आ रही है। चर्चा सुन कार्यकर्ताओं के अलावे आम लोग भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे की शायद मंत्री साहिबा से दो तुक बात हो जाये तो उन्हें अपनी फरियाद सूना दूँ, क्या पता हमारे समस्याओं का समाधान भी हो जाए। इसी आस में लोगों की भीड़ घंटों मंत्री के इंतज़ार में आस लगाए बैठी रही। लेकिन मंत्री के नही आने से वरिष्ठ कार्यकर्ताओ सहित आमजन भी काफी निराश हो गए। सजा धजा मंच ज्यों का त्यों रह गया और लोग भी अपने अपने घर चले गए।

एक समाजसेवी ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री को लेकर बीते दिनों से कार्यकर्ता परेशान थे कि मंत्री तीनपहाड़ को हो सकता है बड़ी सौगात देगी, मंत्री आई ही नही तो सौगात क्या मिलेगा?

इस संबंध में जिला अध्यक्ष सह पाकुड़ विद्यायक प्रतिनिधि बरकत खान ने कहा कि हमे कार्यक्रम की कोई जानकारी नही मिली है, अगर मंत्री साहिबा का आगमन होता तो हमे जरूर जानकारी रहती।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: तीनपहाड़ की समस्याओ को लेकर मंत्री हफीजुल से मिले समाजसेवी

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!