Sahibganj: तीनपहाड़ बाजार में बड़े वाहनों के चलते प्रतिदिन लगता है जाम

There is a daily jam in Teenpahar market due to heavy vehicles

Sahibganj: राजमहल प्रखंड के तीनपहाड़ बाजार में दिन के समय बड़े वाहनों के प्रवेश के चलते रोजाना जाम की स्थिति बानी रहती है। इन दिनों पर्व त्योहार मे बड़ी वाहनों असमय परिचालन होने के कारण बाजार के मुख्य सड़क पर घंटों जाम लगा रहता है। बड़े वाहनों को नो एंट्री लगाने को लेकर पूर्व में कई बार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में लोगो ने समय सीमा तय कर नो एंट्री लगाने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद भी बाजार में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है।

कई बार जाम में अधिकारी भी फंस जाते है तो कभी एम्बुलेंस को भी घंटों जाम में फंसना पड़ जाता है। जाम की समस्या को लेकर लोग मन ही मन प्रशासन को ही कोस रहे है। एक समाजसेवी ने कहा कि जाम जाम लोग कई वर्षों से कह रहे है, लेकिन समाधान कभी निकलता ही नहीं। जाम से मुक्ति का सही उपाय है बड़े वाहनों के प्रवेश की समय सिमा निर्धारित हो और सड़क किनारे जहाँ-तहाँ मोटरसाइकिल व टोटो लगाना बंद होना। अगर इन चीज़ों का अनुपालन हुआ तो फिर जाम ही नहीं लगेगी।

इस संबंध में राजमहल एसडीओ सदानंद महतो ने कहा कि जाम की समस्या को बहुत जल्द सुधार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Ranchi: ED की रडार पर Jharkhand के 212 निजी अस्पताल, मरे लोगों के इलाज का दावा कर लिया क्लेम

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!