Sahibganj: बाल श्रमिक उन्मूलन समिति, जिला टास्क फोर्स व बंधुआ निगरानी समिति की संयुक्त बैठक आयोजित

A joint meeting of Child Labor Abolition Committee, District Task Force and Bonded Labour Monitoring Committee was organized

Sahibganj: जिला कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में बाल श्रमिक उन्मूलन समिति, जिला टास्क फोर्स तथा बंधुआ निगरानी समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में बाल श्रम व बंधुआ श्रम से जुड़ी स्थिति की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि बाल श्रम समाज के लिए एक गंभीर समस्या है, जिससे निपटना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से जागरूकता अभियान चलाएं और बाल श्रम रोकथाम हेतु ठोस कदम उठाएं। साथ ही ऐसे क्षेत्रों की पहचान करें जहां बाल श्रम की संभावना अधिक हो।

बैठक में श्रम अधीक्षक,  जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास पदाधिकारी  मौजूद थी। सभी पदाधिकारी ने अपने विभागों की गतिविधियों की जानकारी दी और आपसी समन्वय के साथ अभियान को और प्रभावी बनाने पर सहमति जताई।

ये भी पढ़ें: श्री राम के जयकारों से राममय हुआ Barharwa, धूमधाम से निकाली गई रामनवमी जुलुश

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!