Sahibganj: मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत, जांच में जुटी पुलिस

A girl died after being hit by a tractor loaded with soil, police started investigation

Sahibganj: राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत दियारा-उत्तर पलाशगाछी के मुख्य सड़क स्थित अमानत पुल के समीप रविवार संध्या अवैध मिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में बच्ची की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही राधानगर थाने के एसआई हसनैन अंसारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बच्ची की घायल मां को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत के पीर साहब टोला गांव के बजाहुल शेख अपने मोटरसाइकिल पर अपनी बेटी और नतनी को लेकर बेटी का ससुराल पियारपुर जा रहे थे। इसी बीच अमानत पुल के समीप पीछे से मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही एक वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। जबकि बच्ची की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है कि बजाहुल शेख को भी चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही राधानगर थाने के एसआई हसनैन अंसारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।

ये भी पढ़ें: Bakudi Crusher Accident: पत्थर क्रशर में मजदुर की मौत! दुर्घटना या साजिश? मजदुर संघ ने उठाये सवाल

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!