Sahibganj: डालसा सचिव ने वृद्धाश्रम एवं बाल सुधार गृह का किया निरीक्षण

Sahibganj Dalsa Secretary inspected the old age home and child reform home

Sahibganj: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव  विश्वनाथ भगत ने गंगा विहार पार्क के समीप स्थित स्नेह स्पर्श वृद्धाश्रम एवं बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम की समग्र स्थिति का जायज़ा लिया, जिसमें पेयजल सुविधा, स्वच्छता, नियमित चिकित्सीय जांच एवं भोजन व्यवस्था शामिल थी। उन्होंने वहाँ निवासरत वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा वृद्धाश्रम संचालक को सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बाल सुधार गृह के निरीक्षण के क्रम में श्री भगत ने वहाँ रह रहे बच्चों से मुलाकात की और उनकी सुविधाओं की स्थिति से अवगत हुए।

इस अवसर पर बाल संरक्षण पदाधिकारी  पूनम कुमारी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अमरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, पारा विधिक स्वयंसेवक (पीएलभी) समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Kolkata: पूर्व रेलवे ने विशेष ट्रेनों के साथ ग्रीष्मकालीन यात्रा को दिया बढ़ावा

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!