Sahibganj: रांगा थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का खुलासा, आरोपी दामाद गिरफ्तार

Sahibganj: Woman's murder revealed in Ranga police station area, accused son-in-law arrested

Sahibganj, 14 मई 2025 (बुधवार): रांगा थाना क्षेत्र के घट्टियारी गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है।

बुधवार को रांगा थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि,

“सुबह लगभग 5:30 बजे सूचना मिली थी कि एक अज्ञात महिला का शव गांव में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। छानबीन के दौरान मृतका की पहचान खपरा मरांडी के रूप में की गयी। मृतिका के ही दामाद मेघराय मरांडी, पिता- सफल मरांडी द्वारा आपसी विवाद में धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी।”

आगे उन्होंने बताया कि,

“साहिबगंज एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरहरवा के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को बाकुडी रेलवे परिसर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी के बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और अन्य सबूत भी बरामद किए गए हैं। अभियुक्त को न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।”

छापामारी दल में नितिन खंडेलवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरहरवा; सुधीर कुमार पोद्दार, पुलिस निरीक्षक, बरहरवा प्रभाग; अखिलेश कुमार यादव, थाना प्रभारी, रांगा; अभिषेक कुमार, अनुसंधानकर्ता, रांगा थाना; गौरव कुमार, रांगा थाना; अरविंद सोरेन, रांगा थाना एवं रांगा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: Pakur: महिला सशक्तिकरण पर जोर: कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!