Sahibganj: एंटी क्राइम वाहन जांच के दौरान पुलिस की सख्त कार्रवाई, शरारती तत्वों में मचा हड़कंप

Sahibganj Police took strict action during anti-crime vehicle checking, created panic among mischievous elements

Sahibganj: जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी शशि सिंह के नेतृत्व में शनिवार रात एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने हुड़दंगियों एवं नशेड़ी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सक्रियता दिखाते हुए संदिग्ध वाहनों को रोका तथा चालक और वाहन से संबंधित जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की। साथ ही, वाहन की डिक्की की तलाशी भी ली गई।

Night patrolling campaign intensified in Sahibganj, police strict on illegal liquor and criminal activities
वाहनों की गहन जांच करती जिरवाबाड़ी थाना पुलिस

जांच के दौरान कई वाहन चालकों को रोका गया और जिनके दस्तावेज अधूरे या संदिग्ध पाए गए, उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले तत्वों को भी मौके पर फटकार लगाई और दोबारा इस तरह की गतिविधियों में लिप्त न होने की हिदायत दी। इस सघन अभियान से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में स्पष्ट रूप से भय का माहौल देखा गया, जबकि आम लोग पुलिस की सक्रियता से संतुष्ट नजर आए।

थाना प्रभारी शशि सिंह ने कहा कि,

“यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और कठोर होगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि वह किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।”

ये भी पढ़ें: Sahibganj: जिप अध्यक्षा मोनिका किस्कू ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!