Patna: मनीष कश्यप की पटना में पिटाई, विवाद के बाद PMCH के जूनियर डॉक्टरों ने पीटा

Patna: पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) परिसर में सोमवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया जब बीजेपी नेता और यूट्यूबर मनीष कश्यप की जूनियर डॉक्टरों ने जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि मनीष कश्यप किसी मरीज की पैरवी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां उनकी महिला डॉक्टरों से तीखी बहस हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनीष कश्यप द्वारा महिला डॉक्टर से अभद्र भाषा में बातचीत किए जाने पर मामला बिगड़ गया और नाराज़ डॉक्टरों ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी। काफी देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए मनीष कश्यप को भीड़ से बाहर निकाला।

पीरबहोर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीएमसीएच परिसर में यूट्यूबर और डॉक्टरों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। टाउन एएसपी ने भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई है, हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि मनीष कश्यप अस्पताल परिसर में वीडियो शूट कर रहे थे, जिसे लेकर वहां मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई और मामला बढ़ गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। घटना के दौरान मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में भय और असमंजस का माहौल देखा गया।

ये भी पढ़ें: Panipath: डिजिटल नेटवर्किंग के जरिए ISI का भारत में जासूसी नेटवर्क, 17 साल की उम्र में ब्रेनवॉश कर आतंक की राह पर उतरा नोमान इलाही

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!