प्रशास्त्र ऐप के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु Sahibganj में आयोजित हुई कार्यशाला

A workshop was organized in Sahibganj to identify disabled children through Prashast App

Sahibganj, 4 जून 2025 (बुधवार): जिले में दिव्यांग बच्चों की पहचान और उनके समुचित शैक्षिक सहयोग के उद्देश्य से एक दिवसीय अनुमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को सिद्धो-कान्हू सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त हेमंत सती ने किया। यह कार्यशाला समग्र शिक्षा अभियान, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई।

कार्यशाला में प्रशास्त्र ऐप के माध्यम से विद्यालय स्तर पर दिव्यांग बच्चों की प्रारंभिक पहचान प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत अब यह प्रक्रिया सभी विद्यालयों में अनिवार्य कर दी गई है।



उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि शिक्षकों का कार्य केवल पाठ्यक्रम की पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार और समावेशी सोच विकसित करना भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यालयों में सकारात्मक और प्रेरक वातावरण सृजित करने की आवश्यकता बताई, जिससे सभी बच्चों को समान अवसर मिल सके।

उपायुक्त ने सभी बीआरपी और सीआरपी को निर्देश दिया कि वे अपने निर्धारित कार्यों के साथ-साथ विद्यालयों में शिक्षण कार्य में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि जिले की शैक्षिक गुणवत्ता में व्यापक सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए हर शिक्षक को संवेदनशील और उत्तरदायी बनना होगा।



इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षकों से दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं के अनुसार विशेष शिक्षा योजना तैयार करने की अपील की।

कार्यशाला में सभी प्रखंडों के बीईओ, बीपीओ, टीआरपी, सीआरपी, बीआरपी, रिसोर्स शिक्षक समेत सैकड़ों प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रशास्त्र ऐप के व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को ऐप के उपयोग की प्रक्रिया सिखाई गई, ताकि वे अपने विद्यालयों में इसे सफलतापूर्वक लागू कर सकें।



ये भी पढ़ें: Sahibganj: DC ने जनजातीय योजनाओं की समीक्षा की, 15 अगस्त तक सभी बिरसा आवास पूर्ण करने का निर्देश

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!