Jharkhand विधानसभा आवास समिति अध्यक्ष राज सिन्हा का Sahibganj दौरा, विकास योजनाओं की गहन समीक्षा

Jharkhand Assembly Housing Committee Chairman Raj Sinha visits Sahibganj, conducts in-depth review of development plans

Sahibganj: झारखंड विधानसभा की आवास समिति के अध्यक्ष राज सिन्हा ने गुरुवार को साहेबगंज जिले का दौरा किया और परिसदन भवन के सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में जिले के सभी प्रमुख विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया।

बैठक के दौरान श्री सिन्हा ने संबंधित विभागों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी ली और समयबद्ध व जनहितकारी निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन एवं राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों विधायकों ने जिले की जमीनी समस्याओं, जनहित से जुड़ी प्राथमिकताओं एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

  • इन विभागों की हुई गहन समीक्षा:

बैठक में जिला आपूर्ति विभाग, भू-अर्जन, भूमि सुधार, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, खेल, परिवहन, उत्पाद, उद्योग, नियोजन, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा, समाज कल्याण, कृषि, सहकारिता, भूमि संरक्षण, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन, और नगर परिषद सहित सभी प्रमुख विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।

इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, आईटीडीए परियोजना निदेशक संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

अध्यक्ष राज सिन्हा ने अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक शीघ्रता से पहुँचे, इसके लिए सभी विभाग पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि देरी या लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें: सब जूनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे Sahibganj के 29 एथलीट, DC ने दी शुभकामनाएं

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!