Ranchi: वक्फ कानून में संशोधन गरीब मुसलमानों के हित में: जफर इस्लाम

Ranchi: Amendment in Waqf Act is in the interest of poor Muslims: Zafar Islam

Ranchi, 28 जून 2025 (शनिवार): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने 60 वर्षों के शासन में मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझा, जबकि मोदी सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर काम कर रही है।

जफर इस्लाम ने कहा कि भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती, बल्कि जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि आज केंद्र सरकार की योजनाएं बिना किसी भेदभाव के मुस्लिम समाज तक भी पहुँच रही हैं।

वक्फ कानून में बदलाव क्यों ज़रूरी?

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि हाल ही में संशोधित वक्फ कानून धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप के लिए नहीं, बल्कि कानून के दुरुपयोग को रोकने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा,

“वक्फ संपत्तियां समाज के कल्याण के लिए होती हैं, लेकिन कुछ लोग उसका दुरुपयोग कर रहे थे। संपत्ति को निजी हित में इस्तेमाल करना या औने-पौने दाम पर लीज पर देना आम बात हो गई थी। वक्फ की विशाल संपत्तियों का उचित प्रबंधन किया जाए तो इससे स्कूल, अस्पताल, कॉलेज और विश्वविद्यालय जैसी सुविधाएं मुस्लिम समाज के गरीब वर्ग तक पहुंचाई जा सकती हैं।”

गैर-मुस्लिमों की भागीदारी पर क्या बोले?

इस्लाम ने कहा कि वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में गैर मुस्लिमों की भागीदारी का विरोध अनुचित है।

“धार्मिक मामलों को मुस्लिम समाज ही देखेगा, लेकिन संपत्ति प्रबंधन में योग्य और ईमानदार लोगों की भागीदारी से व्यवस्था सुधरेगी और आमदनी बढ़ेगी।”

कांग्रेस और इमरान प्रतापगढ़ी पर निशाना

प्रेसवार्ता में उन्होंने कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी पर भी तंज कसा और कहा,

“वे शायरी के माध्यम से शब्दों का खेल खेल सकते हैं, लेकिन संशोधित वक्फ कानून का विरोध कर मुस्लिम समाज का भला नहीं कर सकते।”

उन्होंने कहा कि यह कानून लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संसद के दोनों सदनों में पारित हुआ है और राष्ट्रपति की स्वीकृति भी प्राप्त कर चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय ने भी इसे उचित ठहराते हुए कुछ तकनीकी जानकारियाँ मांगी हैं।

कांग्रेस को गुमराह करने से बाज आना चाहिए

इस्लाम ने कहा कि यह कानून गरीब मुसलमानों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला है। कांग्रेस पार्टी को लोगों को गुमराह करने के बजाय समाज के भले के लिए काम करना चाहिए।

प्रेसवार्ता में भाजपा मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: Zero Dose कार्यक्रम की समीक्षा बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!