Tinpahar: मुण्डली मिशन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

Tinpahar: Bulldozer runs on poor people's homes, action to remove encroachment in Mundli Mission

Tinpahar/Sahibganj: राजमहल प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत स्थित मुण्डली मिशन हाई स्कूल के समीप सरकारी सड़क के दोनों किनारों पर बने अवैध दुकानों को बुधवार को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी सह बीडीओ मो. यूसुफ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन और विभाग द्वारा कई बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा गया था, लेकिन दुकानदारों द्वारा निर्देशों की अनदेखी की गई। अंततः प्रशासन ने जेसीबी के माध्यम से अवैध दुकानों को हटवा दिया।

इस दौरान अंचलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रखंड क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां-जहां अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कार्रवाई को लेकर कुछ स्थानीय लोग इसे गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर करार दे रहे हैं। वहीं, अब चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या प्रशासन तीनपहाड़ बाजार क्षेत्र में भी इसी तरह की सख्ती दिखाएगा, या सिर्फ खानापूर्ति तक ही सीमित रह जाएगा।

मौके पर तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडे, एसआई नारद गहलोत सहित पुलिस बल की उपस्थिति रही। राजमहल एसडीओ ने कहा कि सभी अतिक्रमित क्षेत्रों को चरणबद्ध तरीके से मुक्त कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Tinpahar: मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील

ABHISHEK KUMAR
Author: ABHISHEK KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!