Pakur: उपायुक्त ने की डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा बैठक, समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश

Pakur: Deputy Commissioner held a review meeting of DMFT schemes, gave instructions to complete the work on time

Pakur: शनिवार जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के माध्यम से डीएमएफटी मद से चल रही योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय स्थिति का जायजा लिया गया।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के सुसज्जीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सड़क निर्माण सहित अन्य सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्ण हो चुकी योजनाओं का भुगतान, गुणवत्ता जांच के पश्चात ही किया जाए। बैठक में कार्यों की धीमी गति को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने सभी कार्यकारी एजेंसियों को लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, भवन प्रमंडल, विशेष प्रमंडल, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: अबुआ आवास की पहली किस्त की अवैध निकासी से लाभुक परेशान, फिनो बैंक खाते से निकाला गया रुपया

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!