Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक्स हैंडल हैक, CM Hemant Soren ने दी जानकारी

Ranchi: Jharkhand Mukti Morcha's ex-handle hacked, CM Hemant Soren gave information

Ranchi: झारखंड की सत्ता में काबिज झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) इस बार साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गई है। पार्टी का आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल हैक कर लिया गया है। इस घटना की जानकारी खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने अपने निजी एक्स अकाउंट के माध्यम से साझा की है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक्स हैंडल अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर लिया गया है। उन्होंने इस गंभीर साइबर उल्लंघन को लेकर झारखंड पुलिस को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही एक्स (Twitter) प्रशासन और ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम से मामले का संज्ञान लेने और उचित कदम उठाने की अपील की है। हैकिंग के बाद JMM के आधिकारिक अकाउंट पर अजीबोगरीब पोस्ट और प्रोफाइल में बदलाव देखे गए, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी का नियंत्रण किसी असामाजिक तत्व के हाथों में चला गया है।

राज्य के राजनीतिक गलियारों में इस साइबर हमले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह न केवल एक राजनीतिक दल की डिजिटल सुरक्षा पर हमला है, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सोशल मीडिया की भूमिका को लेकर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है। फिलहाल, झारखंड पुलिस की साइबर शाखा मामले की जांच में जुट गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरोसा जताया है कि जल्द ही दोषियों को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Barharwa में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!