Pakur: परिवार स्वास्थ्य मेला 2025 के प्रचार हेतु समाहरणालय से जागरूकता रथ रवाना

Pakur: Awareness chariot left from Collectorate to promote Family Health Fair 2025
  • माननीय सांसद-विधायक, उपायुक्त और पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया शुभारंभ

Pakur, 19 जुलाई: परिवार नियोजन को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाने हेतु परिवार स्वास्थ्य मेला 2025 के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को समाहरणालय परिसर, पाकुड़ से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद विजय हांसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, सांसद प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

उपायुक्त मनीष कुमार ने जानकारी दी कि यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में जाकर लोगों को परिवार स्वास्थ्य मेला के उद्देश्यों, तिथियों और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी देगा। उन्होंने बताया कि यह मेला 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। मेला के दौरान जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन की स्थायी (बंध्याकरण/नसबंदी) और अस्थायी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस वर्ष परिवार स्वास्थ्य मेला का मुख्य थीम है: “मां बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही”। इस अभियान के तहत ग्राम सभाओं, चौराहा बैठकों और अन्य माध्यमों से “छोटा परिवार, सुखी परिवार” और “सही अंतर ही है स्वस्थ मां एवं स्वस्थ बच्चे का मंतर” जैसे संदेशों का प्रचार किया जाएगा। नसबंदी हेतु इच्छुक दंपतियों को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहन राशि भी निर्धारित की गई है, महिला बंध्याकरण के लिए प्रेरक को ₹300, पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरक को ₹400 प्रदान किए जाएंगे। प्रेरक कोई भी सरकारी/गैर-सरकारी व्यक्ति, रिश्तेदार अथवा स्वयं लाभुक भी हो सकता है।

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने सभी से अनुरोध किया कि वे इस अभियान में भाग लें और जिले में जनसंख्या स्थिरीकरण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य की दिशा में सहयोग करें।

ये भी पढ़ें: Barharwa: गुमानी नदी में आई बाढ़ से बह गईं किसानों की मेहनत और उम्मीदें

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!