Pakur: बड़ा घाघरी में आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत, एक गंभीर

Pakur: One youth died and one critical due to lightning in Bada Ghagri
  • इलाके में पसरा मातम, घायल का पाकुड़ में इलाज जारी

Pakur, 30 जुलाई: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत बड़ा घाघरी गांव में मंगलवार की दोपहर वज्रपात की दर्दनाक घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 19 वर्षीय चंदन मड़ैया के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक निर्मल कुमार (उम्र 17 वर्ष) जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक खेत के पास काम कर रहे थे, तभी अचानक तेज बारिश के साथ आसमान से बिजली गिरी। दोनों को आनन-फानन में लिट्टीपाड़ा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। निर्मल की हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही युवा नेता विकास मुर्मू मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने अस्पताल जाकर घायल युवक का हाल भी जाना। चंदन मड़ैया के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ विकास मुर्मू समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

मौके पर प्रमुख जी प्रसाद हंसदा, रंजन सह समेत दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे बड़ा घाघरी गांव समेत आसपास के इलाके में शोक की लहर फैल गई है। घटना के बाद गांव वालों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत मद से मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में वज्रपात की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की भी जरूरत है।

ये भी पढ़ें: Ranchi: स्कूल जाते वक्त 11 साल की बच्ची का अपहरण, गोली चलाकर फरार हुए अपराधी, 2 घंटे में सकुशल बरामद

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!