Pakur में नीलाम पत्र वादों के निपटारे के लिए चला मेगा शिविर अभियान, 1354 मामलों का निष्पादन

Mega camp campaign conducted for settlement of auction letter cases in Pakur, 1354 cases were executed

Pakur, 31 जुलाई: जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन को लेकर अक्टूबर 2024 से जुलाई 2025 तक लगातार मेगा शिविरों का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत कुल 1354 मामलों का निपटारा करते हुए ₹7 करोड़ 20 लाख से अधिक की वसूली की गई। अभियान के प्रभारी नीलाम पत्र पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार ने जानकारी दी कि इन शिविरों का उद्देश्य लंबित वादों के शीघ्र निष्पादन, न्यायिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और प्रशासन के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत बनाना था।

पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार ने अब भी बकाया राशि न चुकाने वाले बकायेदारों से अपील की है कि वे शीघ्र भुगतान करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयसीमा में बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें नोटिस जारी करना, वारंट निर्गत करना, जमीन जब्ती और नीलामी की प्रक्रिया शामिल हो सकती है। जिला प्रशासन की यह पहल राजस्व वसूली और न्यायिक प्रक्रिया की प्रभावशीलता को लेकर एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है, जिससे शासन की सक्रियता और जवाबदेही की झलक मिलती है।

ये भी पढ़ें: Pakur: हिरणपुर में रहस्यमय तरीके से तीन माह का शिशु लापता, मां ने थाना में लगाई गुहार

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!