विधायक निसात आलम की पहल पर Barharwa में लगा परिवहन विभाग का विशेष कैंप, उमड़ी भीड़

On the initiative of MLA Nisat Alam, a special camp of the Transport Department was organized in Barharwa, crowd gathered

Barharwa (Sahibganj), 1 अगस्त: पाकुड़ विधायक निसात आलम की पहल पर बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में तीन पहिया वाहन चालकों के लिए एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लाइसेंस बनवाए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों चालकों को राहत मिली है। यह विशेष शिविर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। कैंप का उद्देश्य है कि क्षेत्र में कोई भी चालक बिना वैध लाइसेंस या कागजात के वाहन न चलाए। विधायक निसात आलम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर चालकों से संवाद किया और उन्हें लाइसेंस व वाहन दस्तावेज दुरुस्त कराने की अपील की।

विधायक निसात आलम ने कहा,

“कानून का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। मेरा प्रयास है कि हर चालक के पास वैध लाइसेंस हो ताकि वह न केवल सुरक्षित ढंग से वाहन चला सके, बल्कि किसी भी कानूनी कार्रवाई से भी बच सके।”

कैंप में बड़ी संख्या में चालक लाइसेंस बनवाने पहुंचे, जिससे परिसर में काफी उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने विधायक की इस पहल की सराहना की और आग्रह किया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाए जाएं। शिविर में ऑपरेटर सुमित प्रकाश, जगन्नाथ साह, आईटी असिस्टेंट राजहंस, रोड सेफ्टी इंजीनियर अनुज प्रसाद और जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जो पूरी प्रक्रिया को सुगम बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: पतना के तिलभिट्ठा में झामुमो की ग्रामस्तरीय बैठक, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

PREMJIT KUMAR
Author: PREMJIT KUMAR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!