प्रकृति का सबसे प्यारा लाल प्रकृति में समा गया, पिता को अंतिम विदाई देते भावुक हुए CM Hemant Soren

Nature's most beloved son merged into nature, CM Hemant Soren got emotional while bidding final farewell to his father

Ranchi, 5 अगस्त: “आज प्रकृति भी बहुत रोयी… प्रकृति का सबसे प्यारा लाल आज प्रकृति की गोद में समा गया…”, ये भावुक शब्द झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा किए, जब वे अपने पिता, झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम विदाई दे रहे थे। पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा, “अंतिम जोहार मेरे बाबा… वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें!” मुख्यमंत्री के इस ट्वीट ने पूरे झारखंड को एक बार फिर शोक और श्रद्धा के भाव में डुबो दिया।

पोस्ट के साथ साझा की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अंतिम संस्कार के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पारिवारिक सदस्यों और झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ पूरी श्रद्धा से शिबू सोरेन को मुखाग्नि दे रहे हैं। भारी बारिश के बीच भी हजारों लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी थी, जो दिशोम गुरु के प्रति जनता की अपार श्रद्धा को दर्शाता है।

शिबू सोरेन के निधन ने न सिर्फ राजनीतिक बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजातीय समाज को भी गहरे शोक में डाल दिया है। झारखंड की धरती पर संघर्ष, न्याय और अधिकारों की लड़ाई का जो दीपक उन्होंने जलाया था, वह आज भी लाखों दिलों में जल रहा है।

मुख्यमंत्री का यह ट्वीट एक बेटे का अपने पिता के प्रति अनमोल भाव है, जिसने झारखंड की आत्मा को छू लिया है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग “दिशोम गुरु,… अमर रहें …” कहकर उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: तीनपहाड़ में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बवाल, मुस्लिम समुदाय ने किया सड़क जाम

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!