Pakur में पंचायत सचिवालय भवन व योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

Review of the progress of Panchayat Secretariat building and schemes in Pakur, instructions for timely implementation

Pakur, 12 अगस्त: प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड सभागार में पंचायत सहायकों और सचिवों की बैठक हुई। बैठक में पंचायत सचिवालय भवनों की स्थिति और पंचायत स्तरीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने निर्देश दिया कि सचिवालय भवनों का सुचारू संचालन, अभिलेखों का अद्यतन और योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को समय पर सेवाएं मिल सकें। पंचायत सचिवों और सहायकों को नियमित प्रगति रिपोर्ट देने और कार्यस्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में सचिवालय की बुनियादी संरचना, जनसेवा केंद्र संचालन, लाभार्थी सूची अद्यतन और पारदर्शिता उपायों पर भी चर्चा हुई। बैठक में प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तेतु राय, पंचायत राज स्वशासन परिषद के समन्वयक आनंद प्रकाश समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Pakur: जनता दरबार में गूंजी आम जनता की समस्याएं, अपर समाहर्ता ने विभागों को दिए तुरंत कार्रवाई के आदेश

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!