आज Ranchi लौट रहे CM Hemant Soren, दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के परिजनों से कर सकते हैं मुलाकात

CM Hemant Soren is returning to Ranchi today, can meet the family members of late minister Ramdas Soren

Ranchi, 18 अगस्त: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) आज 12 दिनों बाद रांची लौट रहे हैं। वे अपने पिता एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद से रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में श्राद्ध-कर्म से जुड़ी पारंपरिक विधियों में व्यस्त थे। रविवार को उन्होंने रजरप्पा स्थित दामोदर नदी में पिता की अस्थियों का विसर्जन किया।

रांची वापसी के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) जमशेदपुर के घोड़ाबांधा भी जा सकते हैं। वहां वे हाल ही में दिवंगत हुए राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।

गौरतलब है कि जिस दिन दिशोम गुरु का श्राद्ध कर्म आयोजित था, उसी दिन रामदास सोरेन का निधन हो गया था। व्यस्तता के कारण मुख्यमंत्री अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे, हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।

ये भी पढ़ें: Hazaribagh: अम्बा प्रसाद का हो सकता है एनकाउंटर! पूर्व कांग्रेस विधायक का सनसनीखेज बयान, पुलिस पर लगाए संगीन आरोप

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!