Sahibganj: दिशोम गुरुजी सदा हम सबके साथ हैं: झामुमो

Sahibganj: Dishom Guruji is always with us: JMM

Borio/Sahibganj, 18 अगस्त: झामुमो की बोरियो प्रखंड इकाई ने सोमवार को विशेष बैठक कर दिशोम गुरु, झारखंड आंदोलन के प्रणेता और राज्य के निर्माता स्वर्गीय शिबू सोरेन को याद किया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष जेठा मरांडी, उपाध्यक्ष मंडल मरांडी, सचिव गफ्फार अंसारी तथा पार्टी नेता मोहम्मद एजाज़ अंसारी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में तय किया गया कि स्व. शिबू सोरेन के विचार और आदर्श को गांव-गांव तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि झारखंड के मसीहा शिबू सोरेन के निधन से पूरा राज्य शोकाकुल है, लेकिन उनकी विचारधारा और संघर्ष की प्रेरणा हमेशा जनता के साथ रहेगी। झामुमो नेताओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर कार्यकर्ता गुरुजी की कार्यशैली और संघर्षगाथा को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस क्रम में बोरियो प्रखंड के 17 पंचायत अध्यक्ष और सचिवों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद रिजवान अंसारी, बाबूलाल हेम्ब्रम, रमेश, कैश अंसारी, मानवेल, सकल सोरेन मुर्मू, फरहाद अंसारी, लक्ष्मण बेसरा, हेमलाल हेम्ब्रम, मुखिया गोलमा, मंजूर आलम, नजीर अंसारी, आलम अंसारी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: Godda: सूर्या हांसदा के कथित एनकाउंटर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!