Pakur: ऊर्जा मित्रों को एक साल से नहीं मिल रहा ईपीएफ और ईएसआई का लाभ, विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज

Pakur: Energy friends are not getting the benefits of EPF and ESI for one year, MLA Nisat Alam raised his voice

Sahibganj/Pakur: साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में कार्यरत ऊर्जा मित्रों को पिछले एक साल से भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) का लाभ नहीं मिल रहा है। इस समस्या को लेकर ऊर्जा मित्रों ने काम का बहिष्कार कर दिया है, जिससे उपभोक्ताओं को मासिक बिजली बिल तैयार कराने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निसात आलम ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, रांची के प्रबंध निदेशक सह अध्यक्ष अविनाश कुमार को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा है कि एम.एस. श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधीन कार्यरत ऊर्जा मित्रों को अगस्त 2024 से EPF और ESI का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

विधायक ने यह भी उल्लेख किया है कि नियुक्ति पत्र में निर्धारित मानदेय भी सही तरीके से ऊर्जा मित्रों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर समाधान नहीं हुआ तो न केवल उपभोक्ताओं को और अधिक दिक्कत होगी, बल्कि सरकार को भी राजस्व की हानि झेलनी पड़ेगी।

इस पर प्रबंध निदेशक अविनाश कुमार ने आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें: Rajmahal विधायक ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को दिलाई राहत, झामुमो कार्यकर्ताओं ने 300 से अधिक परिवारों तक पहुँची मदद

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!