Pakur: डीसी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएँ, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

Pakur: DC heard people's problems in public court, assured quick solution

Pakur: जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के निवारण के लिए मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, अबुआ आवास, भू-अर्जन, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी आवेदनों को सुना और संबंधित अधिकारियों को भौतिक जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि सभी मामलों पर एक सप्ताह के भीतर प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें: Pakur जिले के 8.5 लाख कार्डधारियों को तय मात्रा में मिलेगा राशन: डीसी मनीष कुमार

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!