Pakur: प्रोजेक्ट बदलाव के तहत गढ़वाड़ी संकुल का निरीक्षण, डीसी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Pakur: Inspection of Garhwadi complex under Project Badlaav, DC gave necessary guidelines

Pakur: पाकुड़ के डीसी मनीष कुमार ने गुरुवार को प्रोजेक्ट बदलाव के अंतर्गत गढ़वाड़ी संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संकुल भवन की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि गढ़वाड़ी संकुल भवन को एक मॉडल संरचना के रूप में विकसित किया गया है। इसी तर्ज पर जिले के अन्य 27 संकुल भवनों का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएँ मिलेंगी।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि ऐसे भवनों के जरिये प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिक व्यवस्थित, प्रभावशाली और स्थायी रूप से संचालित हो सकेंगे। इससे न केवल सामुदायिक स्वावलंबन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण को भी नई दिशा मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Muzaffarpur में उत्तर Bihar के सबसे बड़े रेडियोथेरेपी सेंटर की स्थापना में अल्केम फाउंडेशन का महत्वपूर्ण योगदान

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!