Tinpahar: मोबाइल पर गाली-गलौज और धमकी मामले में केस दर्ज

Tinpahar: Case registered in the matter of abusive language and threats on mobile

Tinpahar/Sahibganj: तीनपहाड़ (Tinpahar) थाना क्षेत्र के तेतुलिया गांव निवासी दीपक कुमार साह (24) ने राजमहल थाना क्षेत्र के सागर मंडल और उसके एक सहयोगी के खिलाफ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि आरोपितों ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने सोमवार को थाना में आवेदन दिया।

आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनपहाड़ थाना कांड संख्या 133/2025 दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार पांडेय ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: भाजपा युवाओं को गुमराह करने की कर रही है साजिश: Vinod Kumar Pandey

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!