Sahibganj: अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग की सख्ती, सेमल लकड़ी लदा वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

Sahibganj: Forest department cracks down on illegal timber smuggling, vehicle loaded with silk cotton wood seized, driver arrested

Sahibganj: जिले में वन विभाग ने शुक्रवार तड़के अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। तालझारी प्रखंड के पारसपानी गांव के पास से विभाग की टीम ने सेमल लकड़ी से लदी एक भुटभुटिया वाहन को जब्त किया और चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई सुबह लगभग 5 बजे की गई।

वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पारसपानी क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी की ढुलाई की जा रही है। इसके बाद विभाग की टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। जांच के दौरान वाहन से 5 बोटा सेमल लकड़ी बरामद की गई।

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके। इस मामले में वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी और सघन गश्ती को और तेज किया जाएगा।

इस कार्रवाई में वनरक्षी पप्पू कुमार, अखलेश मरांडी, राजेश टुडु तथा वनकर्मी रूपेश कुमार, श्याम कुमार और मनी कुमार की सक्रिय भूमिका रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध लकड़ी व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: Pakur में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न, पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त दिशा-निर्देश

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!