Sahibganj: डीसी हेमंत सती का सख्त फरमान, 15 दिसंबर तक अवैध ईंट भट्ठे होंगे जमींदोज़

Sahibganj: Strict order by DC Hemant Sati, illegal brick kilns will be razed by December 15

Sahibganj: जिला प्रशासन ने अवैध ईंट भट्ठा कारोबार पर बड़ा शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। उपायुक्त हेमंत सती ने मंगलवार को जिला खनन विभाग की समीक्षा बैठक में साफ निर्देश दिया कि 15 दिसंबर तक जिले के सभी अवैध ईंट भट्ठों को चिह्नित कर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाए।

उपायुक्त ने चेतावनी दी कि पर्यावरण और खनन नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध ईंट निर्माण से न केवल सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि इससे पर्यावरण प्रदूषण और कृषि भूमि को भी भारी क्षति पहुंच रही है।

सूत्रों के अनुसार, अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी प्रकार के दबाव या प्रभाव में आए बिना अभियान चलाएं और अवैध भट्ठा संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करें। बैठक में उपायुक्त ने राजस्व वसूली की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खनन पट्टों की मापी कार्य को लेकर भी डीसी ने पारदर्शिता और सटीकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मापी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि राजस्व हानि की कोई गुंजाइश न रहे।

बैठक में जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। डीसी के निर्देशों के बाद यह साफ है कि साहिबगंज प्रशासन अब अवैध ईंट भट्ठा कारोबार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के मूड में है और जो नियम तोड़ेंगे, उन पर अब सीधे बुलडोजर चलेगा।

ये भी पढ़ें: Ranchi: 18 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार अभियान

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!