Jamshedpur: टेल्को में छेड़खानी के विरोध पर चापड़ से हमला: मां-भाई गंभीर, आरोपी फरार

Jamshedpur: Attack with a chopper for protesting against molestation in Telco: Mother and brother serious, accused absconding

Jamshedpur: टेल्को थाना क्षेत्र के चिड़िया पार्क के पास सोमवार को छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। आरोप है कि रोहित और रौशन नाम के दो युवकों ने अपने 8–10 साथियों के साथ मिलकर परिवार पर चापड़ से हमला कर दिया। हमले में लड़की की मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है। लड़की को भी हल्की चोटें आई हैं।

पीड़ित परिवार के अनुसार, आठ महीने पहले भी इसी प्रकार की घटना हुई थी और उस समय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। तब से आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे और धमकी दे रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

ये भी पढ़ें: स्थापना दिवस पर CM Hemant Soren का संकल्प: 2050 तक विकसित झारखंड, आदिवासी देश के प्रथम वासी

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!