Sahibganj: यूएमएस ईस्ट जमनगर में विशेष पीटीएम आयोजित, बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर अभिभावकों से संवाद

Sahibganj: A special PTM was organized at UMS East Jamnagar, where discussions were held with parents regarding their children's education and future.

Rajmahal (Sahibganj): यूएमएस ईस्ट जमनगर में शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 को एक विशेष पेरेंट–टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें उच्च प्राथमिक वर्ग के आमंत्रित अभिभावकों और ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित अभिभावकों ने हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अधिवेशन का संचालन विशेष प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती मायूमा खातून, प्रधानाध्यापक अमित कुमार तथा कांग्रेस राजमहल प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद सिफरान अख्तर के संयुक्त प्रयास से किया गया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा करना रहा। प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, अनुशासन का पालन कराने और आगामी परीक्षाओं में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की। वहीं मोहम्मद सिफरान अख्तर ने कहा कि शिक्षा में किसी भी तरह की कमी महसूस होने पर अभिभावक सीधे प्रधानाध्यापक से संवाद करें और 20 दिसंबर से शुरू हो रही परीक्षाओं में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में शिक्षक दिलीप कुमार पांडे, उत्तम रवि दास, सुभाष कुमार मंडल, सचिन चंद्र मंडल और मनारूल शेख समेत बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय सेवा सम्मान 2025 से कल New Delhi में सम्मानित होंगे फादर डॉ. एम. के. जोसेफ

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!