Sahibganj में फूड प्वाइजनिंग से हड़कंप, एक ही परिवार के 10 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

Panic in Sahibganj due to food poisoning; 10 members of the same family fall ill and are admitted to the hospital.

Sahibganj: जिले के राजमहल प्रखंड अंतर्गत कोयला बाजार, मुसहरी टोला गांव में मंगलवार सुबह फूड प्वाइजनिंग की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। एक ही परिवार के 10 सदस्य अचानक बीमार पड़ गए। परिजनों के अनुसार, सभी ने सुबह नाश्ते में रोटी, चाय और सब्जी का सेवन किया था। कुछ ही देर बाद सभी को तेज उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी।

बीमार पड़ने वालों में 70 वर्षीय फातमा बीवी के साथ नसीमा बीवी, गोलेनुर बीवी, चांदनी बीवी, अफराज खान, लोकमान खान, इरफान अंसारी, खोतेजा बीवी, सत्तार खान और जियाउल खान शामिल हैं। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। फूड प्वाइजनिंग के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि भोजन में किसी तरह की मिलावट या खराब सामग्री तो नहीं थी। ग्रामीणों से सतर्क रहने और संदिग्ध भोजन से परहेज करने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें: Barharwa: खनन प्रभावित गांव रह गए उपेक्षित, गैर-प्रभावितों को मिल रही प्राथमिकता

GOVIND THAKUR
Author: GOVIND THAKUR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!