Bokaro: चास में तेज हुआ महापौर चुनावी माहौल, गोपाल मुरारका के जनसंपर्क को मिल रहा व्यापक समर्थन

Bokaro: The mayoral election atmosphere has intensified in Chas, and Gopal Murarka's public relations campaign is receiving widespread support.

Bokaro: चास नगर निगम महापौर चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड रत्न से सम्मानित महापौर प्रत्याशी गोपाल मुरारका ने बुधवार को चास बायपास रोड क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान उन्हें आम नागरिकों, व्यवसायियों और सामाजिक संगठनों का भरपूर समर्थन मिलता नजर आया, जिससे चुनावी माहौल और अधिक रोमांचक हो गया है।

जनसंपर्क के दौरान गोपाल मुरारका ने कहा कि वे पिछले 30 वर्षों से ‘हेल्पिंग हैंड’ के माध्यम से चास–बोकारो की जनता की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने जाति–पात से ऊपर उठकर निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्य किए हैं और आगे भी जनता की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने कई छठ घाटों का निर्माण कराया, जरूरतमंदों की सहायता की और अनेक अज्ञात शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया, जिसे वे मानव सेवा का सबसे बड़ा कार्य मानते हैं।

श्री मुरारका को इस बार व्यवसाय संघ का भी पूर्ण समर्थन मिलने की बात सामने आई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि उनका सामाजिक योगदान, सरल स्वभाव और अनुभव उन्हें एक मजबूत प्रत्याशी बनाता है। गोपाल मुरारका ने पिछली बार के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वे बहुत कम मतों से जीत से चूक गए थे, लेकिन इस बार उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता का जनादेश उनके पक्ष में होगा।

महापौर पद के लिए दोबारा नामांकन के बाद चास नगर निगम का चुनाव और भी रोचक हो गया है। समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होंगी।

ये भी पढ़ें: Barharwa: मिर्जापुर पंचायत में डॉ. तनवीर आलम का जनसंवाद, मनरेगा और मतदाता सूची पर दिया संघर्ष का संदेश

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!