Sahibganj: तारापीठ में पंकज मिश्रा ने पत्नी संग की मां तारा की पूजा-अर्चना

Sahibganj/Tarapith: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने पश्चिम बंगाल स्थित तारापीठ मंदिर में सपरिवार मां तारा के दरबार में पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपनी पत्नी एवं परिवारजनों के साथ विधि-विधान से मां तारा की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और संथाल परगना सहित पूरे प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में विशेष पूजा के दौरान पंकज मिश्रा ने श्रद्धा के साथ मां तारा से राज्य में शांति, विकास और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने कहा, “मां तारा की कृपा से ही सब संभव है। मैंने संथाल परगना समेत पूरे प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। हमारी यही कामना है कि हर घर में खुशहाली आए और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे।”

उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक आस्था लोगों को ऊर्जा और सकारात्मकता देती है, जिससे समाज और राज्य के विकास के लिए प्रेरणा मिलती है। पंकज मिश्रा ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी मिलकर एक समृद्ध और खुशहाल समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

तारापीठ में उनकी इस पूजा-अर्चना को लेकर समर्थकों और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया, वहीं उन्होंने मां तारा के दरबार में नतमस्तक होकर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें: Sahibganj में नगर परिषद अध्यक्ष के नव सुसज्जित कक्ष का उद्घाटन, विकास कार्यों को गति देने का संकल्प

WM 24x7 News
Author: WM 24x7 News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[the_ad_group id="2049"]

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!