Sahibganj: 17.84 लाख से संवरेगा बरहेट का गांधी मैदान, बनेगी चहारदीवारी और सार्वजनिक चबूतरा

Sahibganj: Barhait's Gandhi Maidan to be Revamped at a Cost of ₹17.84 Lakh; Boundary Wall and Public Platform to be Constructed

Sahibganj: बरहेट प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान के सौंदर्यीकरण की दिशा में बड़ी पहल की गई है। लंबे समय से उपेक्षा और गंदगी का शिकार बने इस ऐतिहासिक सार्वजनिक स्थल को अब नया स्वरूप दिया जाएगा। जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने बताया कि गांधी मैदान में चहारदीवारी और खुले चबूतरे के निर्माण के लिए कुल 17 लाख 84 हजार 400 रुपये की योजना स्वीकृत हुई है।

उन्होंने कहा कि गांधी मैदान बरहेट प्रखंड की पहचान और गौरव का प्रतीक रहा है। पहले यहां सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित होते थे, लेकिन वर्तमान में कूड़े-कचरे के अंबार और बदबू के कारण इसकी स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि इस स्थान का गौरव बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मोनिका किस्कू ने बताया कि योजना को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की स्वीकृति मिल चुकी है और आगामी एक सप्ताह के भीतर जिला परिषद साहिबगंज द्वारा निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के बाद आसपास का वातावरण स्वच्छ होगा तथा लोगों को बदबू से राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित चबूतरा केवल विश्राम स्थल नहीं होगा, बल्कि यह ग्रामीण संवाद और सामाजिक मेलजोल का भी केंद्र बनेगा। बरहेट बाजार में फिलहाल कोई औपचारिक लेबर चौक नहीं है, जिसके कारण काम की तलाश में आने वाले दिहाड़ी मजदूरों को निजी चबूतरों पर बैठना पड़ता है। नए सार्वजनिक चबूतरे के निर्माण से मजदूरों को बैठने के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही बोरियो, साहिबगंज और आसपास के गांवों की ओर जाने वाले यात्रियों को बस और टेंपो का इंतजार करने में भी सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र आंदोलन को मिला राजनीतिक समर्थन, धरनास्थल पहुंचे अकिल अख्तर और मिस्फिका हसन

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!