Sahibganj: रात्रि में सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कई स्वास्थ्य केंद्रों में ड्यूटी से गायब मिले कर्मी

Sahibganj: Uproar Ensues as Civil Surgeon Conducts Late-Night Raids; Staff Found Absent from Duty at Several Health Centers

Sahibganj: साहिबगंज जिले में बुधवार की रात सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान द्वारा किए गए औचक निरीक्षण से पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिले के सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं एएएम केंद्रों का देर रात निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को 24×7 बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना तथा साफ-सफाई एवं मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच करना था।

Sahibganj: Uproar Ensues as Civil Surgeon Conducts Late-Night Raids; Staff Found Absent from Duty at Several Health Centers

रात्रि निरीक्षण के दौरान तालझारी, राजमहल, उधवा, बरहरवा, पतना, बरहेट, बोरियो, बांझी, फूलभंगा, सदर ब्लॉक सीएचसी और सदर अस्पताल समेत कई संस्थानों की स्थिति सामने आई। कई जगहों पर स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक पाई गईं, जबकि कुछ अस्पतालों में चिकित्सकों एवं कर्मियों की अनुपस्थिति, गेट बंद रहने, ड्यूटी के दौरान सोए रहने तथा ड्रेस कोड का पालन नहीं करने जैसी गंभीर लापरवाही उजागर हुई।

तालझारी सीएचसी में निरीक्षण के दौरान कोई भी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित नहीं मिला। वहीं पतना, फूलभंगा, बोरियो एवं बांझी स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्य गेट बंद पाए गए और कई कर्मी ड्यूटी के दौरान सोते हुए मिले। बरहरवा सीएचसी में चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए, जबकि बरहेट में अतिरिक्त वाहनों की पार्किंग पर भी सिविल सर्जन ने नाराजगी जताई। कुछ जगहों पर एएनएम बिना ड्रेस कोड में ड्यूटी करती मिलीं।

Sahibganj: Uproar Ensues as Civil Surgeon Conducts Late-Night Raids; Staff Found Absent from Duty at Several Health Centers

वहीं राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल, उधवा सीएचसी और सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं अपेक्षाकृत बेहतर पाई गईं। सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा, मॉड्यूलर ओटी एवं एसएनसीयू का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सी-सेक्शन की तैयारी भी चल रही थी तथा भर्ती नवजातों के इलाज की जानकारी ली गई।

सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने स्पष्ट कहा कि मरीज हित से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने तथा ईमानदारीपूर्वक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इसी तरह नियमित औचक निरीक्षण जारी रहेगा और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Sahibganj में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

WASIM AKRAM
Author: WASIM AKRAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!