Sahibganj में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

Police Conduct Intensive Vehicle Inspection Drive in Sahibganj

Sahibganj: साहिबगंज जिला मुख्यालय में अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार को नगर थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। नगर थाना क्षेत्र स्थित गोपाल पुल के समीप चलाए गए इस अभियान में आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की गई।

जांच अभियान नगर थाना के एसआई उमेश प्रसाद के नेतृत्व में संचालित किया गया। इस दौरान पुलिस ने टोटो, बाइक, निजी चारपहिया एवं कमर्शियल वाहनों को रोककर उनके आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, बीमा एवं अन्य जरूरी कागजात की जांच की गई।

Police Conduct Intensive Vehicle Inspection Drive in Sahibganj

मौके पर मौजूद एसआई उमेश प्रसाद ने बताया कि साहिबगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से इस तरह का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी किया गया।

ये भी पढ़ें: Ranchi: दो साल बाद जेल से बाहर आए आलमगीर आलम, पत्नी निसात आलम और पोते ने किया भावुक स्वागत

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!