Dumka: किसानों के हक एवं अधिकार को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से दुमका प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुमका गांदो मंडल अध्यक्ष गणपति पाल, सदर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार एवं दुमका नगर संयोजक पंकज वर्मा ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच संचालन गणपति पाल ने किया।
धरना कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा एवं मंडल प्रभारी पवन केसरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रविकांत मिश्रा ने झारखंड की हेमंत सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई सरकार आज उन्हें उनके अधिकार से वंचित कर रही है।
वहीं जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को 3200 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने का वादा किया था, लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसल बर्बाद हो गई, बावजूद इसके सरकार की ओर से उचित मुआवजा नहीं दिया गया। धान खरीद केंद्रों में भारी अव्यवस्था होने से किसान परेशान हैं और सरकार पूरी तरह मौन बनी हुई है।
कार्यक्रम प्रभारी पवन केसरी ने कहा कि भाजपा किसानों के सम्मान, अधिकार एवं हितों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी। धरना कार्यक्रम में जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा, सोनी हेंब्रम, अमिता रक्षित, रविंद्र बास्की, श्रीधर दास, पूनम शाह, गुंजन मरांडी, मार्शल ऋषिराज टुडू, ओम केसरी, संतोष कुमार साह, शिव कुमार साह, चंदन चालक, नरेश चंद्रवंशी, सुजीत कुमार, रितेश कुमार, आनंद चालक, जीतू हरि, लोटन दास, सागर साहनी, उत्तम शर्मा, बिट्टू सिंह, पिंटू शाह, अरविंद दुबे, महेंद्र सिंह, परमेश्वर राय, कुश पाल, अजीत मिर्धा, दीपाली मंडल, श्याम चांद पाल, निमाई वेद, पुष्पाल हेमलाल मुर्मू, सनातन मुर्मू, सुनीलाल मुर्मू, नारायण वेद, माणिक झा, दिनू मंडल, जगबंधु मंडल, जियाधर मंडल और आराधन मंडल सहित बड़ी संख्या में किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: महादेवगंज में दीवार से टकराते ही धू-धू कर जली स्कॉर्पियो, चालक समेत दो लोग बाल-बाल बचे








