Sahibganj: उधवा पक्षी आश्रयणी में अवैध घुसपैठ पर कार्रवाई, वन विभाग ने नाव-जाल समेत आरोपी को दबोचा

Sahibganj: Action Taken Against Illegal Intrusion at Udhwa Bird Sanctuary; Forest Department Apprehends Accused, Seizes Boat and Nets

Sahibganj/Udhwa: उधवा झील पक्षी आश्रयणी क्षेत्र में वन्यजीवों और वन संपदा की सुरक्षा को लेकर वन विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह विशेष गश्ती अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश कर वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान नाव और जाल भी जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे वन विभाग की टीम नियमित गश्ती पर निकली थी। इसी दौरान टीम की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जो नाव के जरिए संरक्षित पक्षी आश्रयणी क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर जाल लगाकर वन्यजीव एवं वन उत्पादों को नुकसान पहुंचा रहा था। वन विभाग की टीम को देखते ही आरोपी नाव लेकर भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया।

घटनास्थल से नाव और जाल को जब्त कर वन क्षेत्र कार्यालय तालझारी लाया गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति पूर्व में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त रह चुका है। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि उधवा झील पक्षी आश्रयणी जैसे संरक्षित क्षेत्रों में वन्यजीवों और प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि पक्षी आश्रयणी क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश से बचें, क्योंकि यह पूरी तरह प्रतिबंधित क्षेत्र है।

यह अभियान वन क्षेत्र पदाधिकारी पंचम दुबे के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई में प्रभारी वनपाल राणा रंजीत, प्रधान वनरक्षी अखिलेश मरांडी, प्रेम कुमार, पप्पू कुमार समेत अन्य वनकर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: दारू पिलाकर जंगल ले गए, गला दबाकर कर दी हत्या; बोरियो हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Rajesh Jaiswal - Ad created on August 15, 2025

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!