Sahibganj: बिन्दूधाम टियोटोला में नए ट्रांसफार्मर से लौटी बिजली, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Sahibganj: Power Restored at Bindudham Tiyotola with New Transformer; Villagers Heave a Sigh of Relief

Sahibganj: जिला अंतर्गत पतना प्रखंड क्षेत्र के बड़ा दिघी पंचायत अंतर्गत झिकटिया बिंदुधाम के समीप टियोटोला गांव में शुक्रवार को 100 केवीए क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन झामुमो पंचायत अध्यक्ष दिनेश कर्मकार ने किया। नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से कई दिनों से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार पुराने ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से गांव में पिछले कुछ दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित थी। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने झामुमो नेता दिनेश कर्मकार से संपर्क कर समाधान की मांग की थी।

ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद दिनेश कर्मकार ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर समस्या से अवगत कराया और जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह किया। इसके बाद शुक्रवार को गांव में नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर पहुंचा, जिसे बिजली मिस्त्री जीतू कुमार द्वारा पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर नियमानुसार स्थापित किया गया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

काफी दिनों बाद गांव में बिजली लौटने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने समस्या के त्वरित समाधान के लिए दिनेश कर्मकार के प्रति आभार जताया। इस मौके पर दिनेश कर्मकार ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी जनहित के कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान बलराम उर्फ कर्नल, जोनी टुडू, बाबूलाल मुर्मू, लखन मुर्मू, राजकुमार, छबिलाल, सिंगराय मरांडी, शिकार मुर्मू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: Barharwa: विषय हटाने और सीट कटौती के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

AZAD ALAM
Author: AZAD ALAM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!