Sahibganj/Barharwa: झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक Alamgir Alam सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शनिवार को करीब दो वर्षों पश्चात अपने निजी आवास बरहरवा पहुंचे। उनके आगमन को लेकर समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
शनिवार शाम लगभग चार से पांच बजे के बीच जैसे ही आलमगीर आलम कोटालपोखर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं एवं बुके भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया और समर्थकों ने “आलमगीर आलम जिंदाबाद”, “निसात आलम जिंदाबाद”, “तनवीर आलम जिंदाबाद” तथा “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारे लगाए।

स्वागत के दौरान समर्थकों ने पूर्व मंत्री से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। लंबे समय बाद अपने नेता को अपने बीच पाकर स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। बरहरवा पहुंचने के दौरान रास्ते में भी विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, जिला महासचिव मिथुन मंडल, अशोक दास, नाबीद अंजुम, दिलदार आलम, रविउल इस्लाम, सोशल मीडिया चेयरमैन नेहाल अख्तर तथा कोटालपोखर पंचायत की मुखिया सेरोफिना हेंब्रम समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: Sahibganj: तेंदुआ पकड़ा नहीं गया, मदारी भाग गया, हाथी भी वन विभाग को दौड़ाता रहा… अब चीतल मर गया!








