Sahibganj: झूमावती हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न, 15 यूनिट रक्त संग्रह

Sahibganj: Voluntary Blood Donation Camp Concludes at Jhumavati Hospital; 15 Units of Blood Collected

Sahibganj: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आजाद नगर स्थित झूमावती हॉस्पिटल में शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया, जहां कुल 15 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

शिविर का आयोजन सिविल सर्जन के निर्देश पर किया गया था। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और पूरे शिविर की निगरानी डॉ. अजय कुमार की देखरेख में की गई। रक्त संग्रह का कार्य सदर अस्पताल की विशेष मेडिकल टीम द्वारा संपन्न कराया गया। शिविर का संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी Amit Kumar ने किया।

तकनीकी कार्यों के लिए सदर अस्पताल ब्लड सेंटर से प्रयोगशाला प्रावैधिक मो. जाहीद अली एवं प्रयोगशाला सहायक शुभम गोस्वामी मौजूद रहे। वहीं सहयोग के लिए सदर अस्पताल के चालक विजय कुमार रूज को भी प्रतिनियुक्त किया गया था।

शिविर के दौरान लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान जैसी जीवन रक्षक मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई। अधिकारियों ने बताया कि शिविर में संग्रहित रक्त को सदर अस्पताल के ब्लड सेंटर में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

ये भी पढ़ें: Sahibganj: लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश, जिरवाबाड़ी थाना पहुंचे सर्किल इंस्पेक्टर अमित गुप्ता

MOHSIN RAJA
Author: MOHSIN RAJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!